1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Amar Deep
 Published : Aug 04, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 04:46 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने गैंग के सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़।- India TV Hindi
अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके तहत अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 अवैध हथियार, 10 अतिरिक्त मैगजीन और 9 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में सप्लाई करता था। गिरोह के सदस्य अपनी पहचान छिपाने के लिए सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, ताकि सप्लायर, खरीदार और तस्करों के बीच संपर्क बना रहे और पुलिस को भनक न लगे।

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की बड़ी खेप दिल्ली-एनसीआर में पहुंचाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने 5 जुलाई को कार्रवाई करते हुए हरीश चंद्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और आठ मैगजीन बरामद हुईं।

पूछताछ में हरीश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार लाता था और गिरोह के सरगना शिशपाल सिंह उर्फ यश चौधरी के कहने पर अलग-अलग लोगों तक पहुंचाता था।

इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर प्रीतपाल सिंह, शिशपाल सिंह, कुलदीप सागर, अगेश कुमार, नूर मोहम्मद उर्फ तस्लीम, मोहम्मद शान और विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया से चल रहा था पूरा नेटवर्क

जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना शिशपाल सिंह उर्फ यश चौधरी पिछले करीब तीन साल से अवैध हथियारों का कारोबार चला रहा था। वह फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम प्रोफाइल और वर्चुअल नंबरों के जरिए खरीदारों और सप्लायरों से संपर्क करता था। हथियारों को पहले अलग-अलग ठिकानों पर छिपाया जाता था और फिर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 5 देसी पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 10 अतिरिक्त मैगजीन, 9 एमएम के 5 जिंदा कारतूस, 1 अन्य जिंदा कारतूस और 1 लोहे का हंसिया बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना शिशपाल सिंह वर्ष 2021 में भी अवैध हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं नूर मोहम्मद उर्फ तस्लीम पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद शान के खिलाफ 6 केस दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने कई हथियार किए बरामद।
Image Source : REPORTER INPUTपुलिस ने कई हथियार किए बरामद।

यह भी पढ़ें-

'मेडल हरियाणा देता है, खेल गुजरात में क्यों?', दीपेंद्र हुड्डा ने संसद में किया प्रदर्शन; बबीता फोगाट ने कहा- 'करते रहिए नौटंकी, अहलुवा नौटंकी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।