1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Coronavirus के इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में प्लाज्मा बैंक का उद्धाटन किया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Coronavirus के इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में प्लाज्मा बैंक का उद्धाटन किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 01:34 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के इलाज के लिए सरकारी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। दिल्ली में यह दूसरा प्लाज्मा बैंक है।

Kejriwal launches Delhi’s plasma bank for Covid-19 patients at LNJP Hospital- India TV Hindi
Kejriwal launches Delhi’s plasma bank for Covid-19 patients at LNJP Hospital Image Source : @AAMAADMIPARTY

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के इलाज के लिए सरकारी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। दिल्ली में यह दूसरा प्लाज्मा बैंक है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन दो जुलाई को किया था।

Related Stories

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान कहा, ‘‘प्लाज्मा थेरेपी लोगों की जिंदगियां बचाने में वास्तविक रूप से मददगार है। हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह 100 फीसदी सफल है…लेकिन दिल्ली में मृत्युदर में कमी आई है और इसमें प्लाज्मा की भूमिका है।’’

उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल मध्य दिल्ली में स्थित है इसलिए लोग यहां प्लाज्मा दान करने के लिए आसानी से पहुंच सकते हैं। कोविड-19 मरीज स्वस्थ होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दान कर सकते हैं। उनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच में होनी चाहिए और वजन 50 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि  महिलाएं जो अपने जीवन में कभी गर्भवती रही हैं, वह प्लाज्मा दान नहीं कर सकती हैं। वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर और हृदय, फेफड़ा और यकृत की बीमारी वाले लोग प्लाज्मा दान नहीं कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।