जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 25034 हो गयी है, जिनमें से 5759 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में तीन और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 521 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर, अजमेर व अलवर में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई।
Related Stories
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 176 हो गयी है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 42, कोटा में 27,अजमेर में 25, बीकानेर में 21, नागौर में 18 व पाली में 15, और धौलपुर में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए मामलों में अलवर में 37, जयपुर में 34, कोटा में पांच, दौसा, भीलवाड़ा व झुंझुनू में चार-चार नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।