1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बार-बार जेल! तिहाड़ में रह चुका, अब मालवीय नगर अग्निकांड में फंसा; होटल मालिक लवकेश बजाज का क्रिमिनल रिकॉर्ड आया सामने

बार-बार जेल! तिहाड़ में रह चुका, अब मालवीय नगर अग्निकांड में फंसा; होटल मालिक लवकेश बजाज का क्रिमिनल रिकॉर्ड आया सामने

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 05, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 12:44 pm IST

मालवीय नगर होटल अग्निकांड का आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जेल में रह चुका है। जांच में उसका पुराना आपराधिक मामला भी सामने आया है। जनवरी 2025 में वह तिहाड़ जेल गया था।

hotel owner lavkesh bajaj- India TV Hindi
आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज। Image Source : PTI

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड की जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब फ्लोरिश होटल के मालिक लवकेश बजाज का पुराना आपराधिक मामला भी सामने आया है। होटल अग्निकांड में गिरफ्तार लवकेश बजाज को पिछले साल भी दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया था। मामला बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय दस्तावेज और पासपोर्ट उपलब्ध कराने से जुड़ा बताया गया था।

पहले तिहाड़ में बिता चुका 15 दिन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2025 में मामला दर्ज हुआ था और जांच के दौरान लवकेश बजाज की कथित इन्वॉल्वमेंट सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। बजाज करीब 15 दिन तिहाड़ जेल में रहा और बाद में जमानत पर रिहा हुआ था। फर्जी पासपोर्ट मामले की सुनवाई अभी भी अदालत में लंबित है।

मौजूदा होटल अग्निकांड मामले में पुलिस होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा और मैनेजर राकेश की तलाश कर रही है। जय मिश्रा दिल्ली के छतरपुर का रहने वाला है, लेकिन हादसे के बाद से फरार है। वहीं, मैनेजर राकेश समेत होटल के बाकि स्टाफ के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

अग्निकांड के बाद मौके से हो गया था फरार

वहीं, आपको बता दें कि होटल अग्निकांड मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि होटल की छत का कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था, जिसके चलते लोग छत पर जाने की बजाय खिड़कियों से बाहर कूदने लगे थे। साथ ही, होटल मालिक लवकेश बजाज भी हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। इस बीच, साकेत कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां उससे अग्निकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।

सड़कों पर घूमता रहा लवकेश बजाज

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मालिक लवकेश बजाज से पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लवकेश बजाज हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। डर की वजह से मौके से भाग गया था। लवकेश बजाज अपने घर भी नहीं गया और सड़कों पर घूमता रहा। पूछताछ में आरोपी लवकेश बजाज ने खुलासा किया कि उसने 3 साल पहले अहलूवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। पहले यहां खादी की शॉप थी, ये भी लवकेश बजाज ने बताया है। जब ये बिल्डिंग ली गई थी तब उस वक्त ये काफी जर्जर थी।

ज्यादा कमाई के लालच में बढ़ाई थी होटल में कमरों की संख्या

दिल्ली पुलिस को लवकेश बजाज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पास इतना समय नहीं है कि वह इस होटल को देखे, इसलिए होटल के सभी कामों के लिए उसने स्टाफ रखा हुआ था। इस दौरान, लवकेश बजाज ने कबूल किया है कि उसने होटल के कमरों की संख्या इसलिए बढ़ाई क्योंकि कमाई अच्छी हो रही थी और दिल्ली में सब चलता है।

यह भी पढ़ें-

बीमार पिता अस्पताल में अकेले, हंसता-खेलता पूरा परिवार होटल फ्लोरिश में जलकर खत्म; CA विवेक अग्रवाल की दर्दनाक कहानी

धू-धू कर जलता मालवीय नगर का होटल, जान बचाने के लिए कोई बिल्डिंग से कूदा तो कोई खिड़की से लटका; सामने आए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।