1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मनोज तिवारी की बेटी ने ज्वाइन किया BJP, कहा- नड्डा साहब ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा

मनोज तिवारी की बेटी ने ज्वाइन किया BJP, कहा- नड्डा साहब ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2024 07:14 pm IST,  Updated : May 05, 2024 07:19 pm IST

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए शनिवार को भाजपा ज्वाइन कर लिया। शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार में भी रीति तिवारी शामिल रहीं।

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भाजपा में हुई शामिल- India TV Hindi
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भाजपा में हुई शामिल Image Source : PTI

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए रीति अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने कबी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। शायद भगवान की यही योजना थी। राजनीति में शामिल होना मेरे लिए 10-15 साल के बाद का प्लान था। लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा। तभी ये फैसला लिया गया है। मैं किसी को भी निराश नहीं करूंगी।

पिता के साथ चुनाव प्रचार में हुईं शामिल

रीति एक एनजीओ में काम करती हैं और वह एक गायिका और गीतकार भी हैं। शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। जिसमें रीति शामिल हुईं और उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर इस दौरान की  स्टोरी भी शेयर की। रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। शादी के 11 साल बाद 2011 में मनोज और रानी अलग हो गए। 2020 में मनोज तिवारी सुरभि के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सांसद और सुरभि के दो बच्चें हैं।

पिता के साथ चुनाव प्रचार में शामिल रीति तिवारी
Image Source : SOCIAL MEDIAपिता के साथ चुनाव प्रचार में शामिल रीति तिवारी

भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी 2009 में राजनीति में शामिल हुए। उस वक्त उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह अपना पहला चुनाव योगी आदित्यनाथ से हार गए थे। साल 2014 में, मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। जैसे ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराया और सांसद बने। उत्तर पूर्वी दिल्ली पर उनका प्रभाव इतना मजबूत हो गया कि पांच साल बाद उन्होंने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3.66 लाख वोटों के अंतर से हराया। इस साल वह कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव 25 मई को एक ही चरण में होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।