1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मेले में चलते-चलते अचानक रुक गया झूला, हवा में ही अटक गए 50 से ज्यादा लोग, Video हुआ वायरल

मेले में चलते-चलते अचानक रुक गया झूला, हवा में ही अटक गए 50 से ज्यादा लोग, Video हुआ वायरल

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Oct 19, 2023 10:07 am IST,  Updated : Oct 19, 2023 10:32 am IST

घटना के तुरंत बार पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। यहां पुलिस और अन्य लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।

delhi- India TV Hindi
मेले में चलते-चलते अचानक रुक गया झूला Image Source : SCREENGRAB

नई दिल्ली: देश में इस समय नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह पंडाल लगे हुए हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर रामलीला का भी मंचन हो रहा है। यहां मेले भी लगे हुए हैं। इन मेलों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। यहां ऊंचे-ऊंचे झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चमकदार लाइटें इन्हें और  भी खुबसूरत बनाए हुए हैं। इसी बीच बुधवार रात को दिल्ली के नरेला में ऐसी ही एक मेले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नरेला में एक मेले में एक व्हील राउंड झूले ने काम करना बंद कर दिया। जब यह न धुआ तबै उस झूले पर कम से कम 50 लोग मौजूद थे। झुला रुकते ही इनकी जान पर आ बनी। मौके पर अफरा=तफरी का माहौल हो गया। यह लोग करीब आधे घंटे तक इसी झूले पर फंसे रहे। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। 

इस घटना के तुरंत बार पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। यहां पुलिस और अन्य लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं इस बारे में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आयोजकों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।