1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आग से हाहाकार का देखें VIDEO: दिल्ली की एक फैक्ट्री जली, आंध्र प्रदेश-बेंगलुरु में फैक्ट्री और होटल धुआं-धुआं

आग से हाहाकार का देखें VIDEO: दिल्ली की एक फैक्ट्री जली, आंध्र प्रदेश-बेंगलुरु में फैक्ट्री और होटल धुआं-धुआं

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 18, 2023 01:03 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 01:53 pm IST

दिल्ली के बवाना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। 26 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। वहीं आंध्र प्रदेश में एक लकड़ी की दुकान में और बेंगलुरु के एक होटल में भीषण आग लगी। देखें वीडियो-

massive fire in delhi- India TV Hindi
दिल्ली के बवाना इलाके की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग Image Source : ANI

दिल्ली: बवाना इलाके में  बुधवार की दोपहर को अचानक एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां दमकल की 26 गाड़ियां पहुंची हैं। आग किस वजह से लगी है, अभी इसका पता नहीं चल सका है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने  खबर नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में भी एक लकड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई और दूसरी घटना बेंगलुरु की है जहां एक होटल के बार में सिलेंडर में धमाका होेने से आग लग गई।

बैंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर आग लगी, जहां दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस कमर्शियल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर एक हुक्का बार और पब था और वहीं आग लगी थी। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। इस पब और रेस्टोरेंट में बने किचन में रखे सिलेंडर में धमाका होने से आग बहुत फैल गई। इस आग में फंसे एक युवक ने घबराहट में चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस के  मुताबिक फिलहाल युवक जीवित है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।