1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 8 म‌ई तक के लिए बढ़ाई

दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 8 म‌ई तक के लिए बढ़ाई

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 26, 2024 12:55 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 03:12 pm IST

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

Manish Sisodia- India TV Hindi
मनीष, सिसोदिया Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अदालत ने नीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8 म‌ई तक के लिए बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। जिसके बाद अदालत ने ईडी को 8 मई तक का समय दिया है। अदालत ने कहा कि दस्तावेजों के निरीक्षण के बाद ED 8 म‌ई दोपहर 12 बजे तक अपना जवाब दाखिल करे।

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश

दरअसल मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि आज खत्म हो गई थी जिसके चलते उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में ईडी ने गिरफ्तार किया था उसके बाद से वह जेल में बंद हैं। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने इसी केस में गिरफ्तार किया है। वहीं संजय सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ का आरोप

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया। लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया। मनीष सिसोदिया को ईडी के अलावा सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।