1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के प्राइमरी स्कूल में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

दिल्ली के प्राइमरी स्कूल में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2018 07:45 am IST,  Updated : Oct 25, 2018 08:13 am IST

इस नर कंकाल का पता तब चला जब अलीपुर में मुखमेलपुर गांव के नगर निगम के स्कूल में कुछ मज़दूर नए टॉयलेट की लाइन बिछा रहे थे। मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई।

दिल्ली के प्राइमरी स्कूल में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप- India TV Hindi
दिल्ली के प्राइमरी स्कूल में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर के पास नगर निगम के स्कूल में नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। नरकंकाल टॉयलेट लाइन बिछाते वक्त मजदूरों ने देखा। टॉयलेट के टैंक में हड्डियां और गले हुए कपड़े मिले है। मजदूरों ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। ये नरकंकाल कितना पुराना ये अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन स्कूल में नरकंकाल का मिलना कई सवाल खड़े करता है।

इस नर कंकाल का पता तब चला जब अलीपुर में मुखमेलपुर गांव के नगर निगम के स्कूल में कुछ मज़दूर नए टॉयलेट की लाइन बिछा रहे थे। मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। नरकंकाल की हालत देखकर फौरन पता चल गया कि ये कई साल पुराना है। अब ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि पिछले कुछ सालों में इस गांव या इसके आसपास के गांव से कोई गायब हुआ या नहीं।

वैसे अब तक ये पता नहीं चला है कि नर कंकाल किसी महिला का है या किसी युवक का। इसकी जांच के लिए फॉरेसिंक टीम को काम पर लगाया गया है लेकिन स्कूल के टॉयलेट टैंक में एक नर कंकाल मिलने से गांव के लोग बेहद डरे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली