1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. संसद की सुरक्षा में चूक: सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, आज कोर्ट से फिर कस्टडी मांगेगी पुलिस

संसद की सुरक्षा में चूक: सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, आज कोर्ट से फिर कस्टडी मांगेगी पुलिस

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 21, 2023 10:05 am IST,  Updated : Dec 21, 2023 10:14 am IST

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों का बुधवार को एक-दूसरे से आमना-सामना कराया गया ताकि विशेष प्रकोष्ठ घटनाक्रम की पुष्टि कर सके।

आरोपियों को आमने-सामने लाया गया- India TV Hindi
आरोपियों को आमने-सामने लाया गया Image Source : FILE- PTI

नई दिल्लीः संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की। सभी 6 आरोपियों को स्पेशल सेल की अलग-अलग यूनिट पर रखा गया है लेकिन बुधवार को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई। दरअसल, दिल्ली पुलिस पूरी घटना का सीक्वेंस जानना चाहती है और इनके बयान आपस मे मेल खाते है या नहीं यह भी जानना चाहती है।  दिल्ली पुलिस 6 में से 4 आरोपियो को आज दोपहर बाद दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। स्पेशल सेल दोबारा रिमांड मांग सकती है। साथ ही बैंगलोर और यूपी से जिन दो लोगो को हिरासत में लिया है उनके रोल को भी कोर्ट में बताया जा सकता है।

 एक-दूसरे से आमना-सामना कराया गया

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उन्हें विशेष प्रकोष्ठ के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) कार्यालय ले जाया गया और एक-दूसरे से उनका आमना-सामना कराया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से दो आरोपियों - नीलम और मनोरंजन - को पहले से ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सीआई के कार्यालय में रखा गया था, जबकि चार अन्य को विभिन्न जगहों से लाया गया। चार आरोपियों-सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम और अमोल शिंदे की सात दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त होगी।

कोर्ट से कस्टडी मांगेगी पुलिस

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता कुछ और दिनों के लिए चारों की हिरासत का अनुरोध कर सकते हैं क्योंकि अब भी कई पहलुओं की जांच बाकी है। दो अन्य आरोपियों-ललित झा और महेश कुमावत द्वारा जिन मोबाइल फोन को नष्ट किए जाने की बात कही गई है, उनका डेटा अभी तक हासिल नहीं किया जा सका है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस कई अहम जानकारी मिली है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।