1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसकर छात्रा से किया रेप, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा

दिल्ली: खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसकर छात्रा से किया रेप, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 13, 2023 06:54 am IST,  Updated : Jul 13, 2023 07:43 am IST

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक छात्रा के साथ एक युवक ने घर में घुसकर रेप किया है। आरोपी युवक ने खुद को पुलिस वाला बताया और लड़की को उसके ब्वायफ्रेंड के साथ वीडियो के नाम पर धमकाकर उसका रेप किया।

delhi rape- India TV Hindi
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में लड़की के साथ रेप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबर है कि राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में साउथ कैंपस में MSc की सेकेंड ईयर की एक स्टूडेंट के साथ रेप हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी ने खुद को पुलिस वाला बताकर इस रेप कांड को अंजाम दिया है। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लड़की को धमकाकर किया बलात्कार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 7-8 जुलाई की रात आरोपी 20 साल की पीड़ित लड़की के घर खुद को पुलिस वाला बताते हुए पहुंचा था। इसके बाद उसने लड़की को धमकाना शुरू किया। आरोपी ने लड़की को धमकाया कि मैंने तुम्हारा वीडियो तुम्हारे बॉयफ्रेंड के साथ बनाया है। उसके बाद आरोपी पीड़िता को घर की छत के एक किनारे पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पीड़िता पहले से नहीं जानती और ये एक ब्लाइंड केस था। जानकारी मिली है कि मामले की जांच लोकल पुलिस के साथ क्राइम की टीम भी कर रही थी। आरोपी रवि सोलंकी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की और ब्वॉयफ्रेंड का बनाया था वीडियो
क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक आरोपी रवि ने लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई थी। उसके बाद रवि लड़की का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचा था। आरोपी ने लड़की को धमाकर घर की सीढ़ियों पर ही उसका रेप किया। पीड़िता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

हिस्ट्रीशीटर निकला नकली पुलिस वाला
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ने भी जांच शुरू की और सीसीटीवी और बाकी सबूतों को जुटाने के बाद क्राइम ब्रांच रवि सोलंकी तक पहुंची। जिसके बाद रवि सोलंकी की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। रवि सोलंकी कोई पुलिस वाला नहीं है, बल्कि पहले भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें-

अब आसानी से कोई नहीं खरीद पाएगा विदेश से सोना, सरकार ने रोक लगाते हुए जारी की गाइडलाइन

महाराष्ट्र: वित्त मंत्रालय चाहती है एनसीपी, शिंदे गुट को एतराज; अमित शाह से मिले अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।