1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गर्मी के चलते भगवान को पहनाए गए सूती वस्त्र, ठंडी चीजों का लग रहा भोग, काशी के मंदिरों में AC-कूलर की व्यवस्था

गर्मी के चलते भगवान को पहनाए गए सूती वस्त्र, ठंडी चीजों का लग रहा भोग, काशी के मंदिरों में AC-कूलर की व्यवस्था

 Published : Apr 26, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 03:03 pm IST

बढ़ती गर्मी के बीच काशी के मंदिरों में खास व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी के चलते काशी विश्वनाथ पर शावर लगाया गया है। काशी के अन्य मंदिरों में भगवान को सूती कपड़े भी पहनाए गए हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर- India TV Hindi
काशी विश्वनाथ मंदिर Image Source : PTI

वाराणसी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिरों में भक्तों के साथ-साथ भगवान के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था से जुड़े लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया से सावन मास तक श्री काशी विश्वनाथ के विग्रह पर 'कुंवरा' यानी शावर की स्थापना की है। 

रव के गर्भगृह में 24 घंटे AC की व्यवस्था

मंदिर प्रशासन ने बताया कि अक्षय तृतीया से शिवलिंग पर निरंतर जलाभिषेक हो रहा है। इसके साथ ही बाबा का विभिन्न फलों के रस से भी अभिषेक किया जा रहा है। बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहन पुरी ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर बाबा बटुक भैरव के गर्भगृह में 24 घंटे एसी चलाया जा रहा है। 

मंदिर परिसर में भक्तों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था

बाबा को सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। भोग में दही, फल और ठंडी चीजें अर्पित की जा रही हैं। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए ठंडे पानी और जगह-जगह कूलर की व्यवस्था की गई है। 

मौसमी फलों का लगाया जा रहा भोग

लोहटिया स्थित राम-जानकी मंदिर के पुजारी देवेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए भगवान के लिए कूलर लगाए गए हैं। भगवान को सूती वस्त्र पहनाए जा रहे। मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: 

पत्नी से गुजारा भत्ता मांगना पड़ा महंगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पति पर ठोका 15 लाख का हर्जाना, जानिए पूरा मामला

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।