1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के जहांगीरपुरी से नहीं निकलेगी 'रामनवमी शोभा यात्रा', रमजान को लेकर भी दिए गए निर्देश

दिल्ली के जहांगीरपुरी से नहीं निकलेगी 'रामनवमी शोभा यात्रा', रमजान को लेकर भी दिए गए निर्देश

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Mar 29, 2023 11:50 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 12:02 pm IST

रामनवमी को लेकर पुलिस का कहना है कि शोभा यात्रा के आयोजक जहांगीरपुरी के नहीं है और पिछले साल यहां पर एक भारी लॉ एंड आर्डर की समस्या देखने को मिली थी, इसलिए इस बार शोभा यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी शोभा यात्रा निकालने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। इस इलाके में पिछले साल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। देशभर में गुरुवार को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मौर्या एन्क्लेव इलाके में खुले मैदान में रमजान के कार्यक्रम करने की भी इजाजत नहीं दी है।

'शोभा यात्रा के आयोजक जहांगीरपुरी के नहीं'

रामनवमी को लेकर पुलिस का कहना है कि शोभा यात्रा के आयोजक जहांगीरपुरी के नहीं है और पिछले साल यहां पर एक भारी लॉ एंड आर्डर की समस्या देखने को मिली थी, इसलिए इस बार शोभा यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है। आयोजकों को कार्यक्रम K ब्लॉक के मैदान में करने की सलाह दी गई है। वहीं, रमजान के कार्यक्रम को मस्जिद के अंदर करने का सुझाव दिया गया है, जैसा कि पहले होता था। 

महाराष्ट्र में मौलाना की पिटाई पर भड़के अबू आजमी, कहा- अब पानी सिर से उपर जा चुका है

उत्तर पश्चिम जिले के सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) नेरामनवमी शोभा यात्रा की अनुमति देने से इनकार करते हुए आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए और सोमवार को जारी किया। आदेश के मुताबिक, मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के मौके पर श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा के लिए आपके अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी की ओर से विचार किया गया है, लेकिन कानून और व्यवस्था के दृष्टिकोण से इसे स्वीकार नहीं किया जा सका है। 

फिर कांपी अफगानिस्तान की धरती, काबुल में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।