1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर शुरू, चारों तरफ छाया कोहरा, IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर शुरू, चारों तरफ छाया कोहरा, IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी

 Published : Dec 22, 2023 07:48 am IST,  Updated : Dec 22, 2023 07:49 am IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Delhi News, Weather, IMD- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर मौसम Image Source : सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर के इलाकों में ठंड का कहर शुरू हो गया है। आसमान में चारों तरफ कोहरे की चादर लिपटी हुई नजर आ रही है। गुरुवार और शुक्रवार की रात को राजधानी में तापमान 6 दिस्ग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके साथ ही ठिठुरन अपने चरम पर रही। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तापमान अभी और भी नीचे जाने की संभावना है।

आज से सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 

इसके साथ ही आईएमडी ने शुक्रवार को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-NCR में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। IMD ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार को सक्रिय हो रहा और एक दिन तक इसका असर रहेगा। इसकी वजह से राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना 

वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 23 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी यूपी, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, कराईकल, केरल के अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ 

वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में बर्फ़बारी की वजह से तापमान माइनस डिग्री से भी नीचे जा सकता है। वहीं पहाड़ों पर बर्फ़बारी से मैदानी इलाकों में ठंड भी बढ़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।