1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: बाथरूम में मिली युवती की लाश, करंट लगने से मौत होने की आशंका

दिल्ली: बाथरूम में मिली युवती की लाश, करंट लगने से मौत होने की आशंका

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 10, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 02:03 pm IST

दिल्ली के महिपालपुर में एक मकान के बाथरूम से युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि करंट लगने से युवती की मौत हुई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

बाथरूम में मिली युवती की लाश।- India TV Hindi
बाथरूम में मिली युवती की लाश। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिपालपुर इलाके में एक मकान के अंदर एक युवती का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत करेंट लगने से हुई है। पुलिस के मुताबिक युवती किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान बाथरूम रॉड हीटर टच हो जाने की वजह से उसे करंट लग गया। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

नॉर्थ-ईस्ट की बताई जा रही युवती

दरअसल, दिल्ली के महिपालपुर इलाके में मौजूद एक घर में लड़की की लाश मिली है। युवती नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली है। शुरुआती जांच में करेंट लगने से युवती की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवती गुरुग्राम की किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी। मृतक की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कल पार्टी में जाने के लिए महिला तैयार हो रही थी। इस दौरान बाथरूम में रॉड हीटर से टच होने की वजह से उसे करंट लग गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जंतर-मंतर पर शख्स ने खुद को मारी गोली

इस बीच राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें एक व्यक्ति मृत मिला जिसके शरीर में गोली लगी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शव की शिनाख्त अभी बाकी है। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।" कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी, उसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

यूपी में एक बार फिर ठांय-ठांय, एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

मुंबई से कोलकाता जा रही फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।