1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CLAT 2025 के लिए इस तारीख को जारी होगी एडवरटाइजमेंट, यहां देखें जरूरी डिटेल्स

CLAT 2025 के लिए इस तारीख को जारी होगी एडवरटाइजमेंट, यहां देखें जरूरी डिटेल्स

 Published : Jun 30, 2024 06:36 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 06:36 pm IST

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) CLAT 2025 के लिए 7 जुलाई 2024 को विज्ञापन जारी करेगा। इस संबंध में आधिकारक नोटिस जारी किया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CLAT 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) CLAT 2025 के लिए 7 जुलाई 2024 को विज्ञापन जारी करेगा। इस संबंध में आधिकारक नोटिस जारी की गई है। आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर नोटिस में लिखा है, "CLAT 2025 विज्ञापन 7 जुलाई, 2024 को प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी होने वाला है।" नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

इससे पहले CLAT 2025 परीक्षा की तारीखें मई में जारी की गई थीं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि सीएनएलयू विज्ञापन में परीक्षा के बारे में विवरण जैसे पाठ्यक्रम, आवेदन और परामर्श प्रक्रिया साझा करेगा।

CLAT 2025: कैसे कर सकेंगे अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, CLAT 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण के बाद, अकाउंट में लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

CLAT का आयोजन 22 एनएलयू और भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन लॉ कोर्सेज में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए किया जाता है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं विराट कोहली?

नीट मामले पर बोले चिराग पासवान, विपक्ष को भी लिया आड़े हाथों; जानें क्या कहा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।