1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 101 किलो से 65 किलो की हुई लड़की, फिटनेस क्रिएटर ने शेयर किया 36 Kg वजन घटाने का डाइट प्लान

101 किलो से 65 किलो की हुई लड़की, फिटनेस क्रिएटर ने शेयर किया 36 Kg वजन घटाने का डाइट प्लान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 05, 2026 10:33 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 10:54 am IST

Wight Loss Diet Plan: वजन घटाने में डाइट सबसे बड़ा रोल प्ले करती है। हाल ही में एक फिटनेस कंटेंट क्रिएटर ने अपना 36 किलो वजन कम किया है। कभी 101 किलो की काजल अब मोटापा कम करके 65 किलो पर आ गई हैं। जानिए काजल ने क्या डाइट प्लान फॉलो किया और कैसे वजन कम किया है।

लड़की ने घटाया 36 किलो वजन- India TV Hindi
लड़की ने घटाया 36 किलो वजन Image Source : INSTA: @FLEX_FIT_KAJAL

सोशल मीडिया पर फिटनेस कंटेंट क्रिएटर्स अक्सर अपनी मोटापे और पतली वाली तस्वीरें Before After लिखते हुए शेयर करते हैं। हाल ही में एक फिटनेस कंटेंट क्रिएटर काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी फैंस के साथ शेयर की है। अच्छी बात ये है कि काजल ने अपने फैंस के साथ वेट लॉस डाइट प्लान भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने खान-पान, अच्छी आदतें और दिनचर्या के बारे में बता रही हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इस डाइट से कुछ टिप्स ले सकते हैं।

काजल नाम की इस लड़की ने अगस्त 2025 में अपना वजन घटाने का सफर शुरू किया और एक साल से भी कम समय में 101 किलो से 65 किलो तक पहुंच गईं। काजल का कहना है कि उन्होंने लगभग 7 महीने में करीब 36 किलो वजन कम किया। उन्होंने डाइट, एक्सरसाइज और अच्छी आदतों पर फोकस करते हुए ये ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

पहले दिन का डाइट प्लान

वो अपने दिन की शुरुआत 1 कप जीरा पानी के साथ और 5 भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ करती हैं। नाश्ते में पुदीने की चटनी के साथ 2 छोटे बेसन के चीला खाती हैं। उसके सुबह के नाश्ते में एक कटोरी फ जिसमें पपीता और 1 बड़ा चम्मच सूरजमुखी के बीज शामिल होते हैं। दोपहर के खाने में आधा कप ब्राउन राइस, चना दाल और भिंडी की सब्जी शामिल करें। दिन में बाद में 20 ग्राम भुने हुए मखाने के साथ एक कप हर्बल टी पीती हैं। रात को डिनर में टोफू भुर्जी, भुनी हुई बीन्स और 1 बाजरा की रोटी खाती हैं।

दूसरे दिन का डाइट प्लान

दूसरे दिन की शुरुआत भीगे हुए चिया सीड्स और नींबू पानी के साथ करती हैं। नाश्ते में वेजिटेबल पोहा के साथ सोया चंक्स खाी हैं। इसके बाद 1 सेब और 1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज खाती हैं। दोपहर के खाने में 2 रोटी, मूंग दाल, लौकी की सब्जी और सलाद खाती हैं। शाम को 1 कप छाछ और कुछ भुने हुए चने खाती हैं। डिनर में 100 ग्राम पालक पनीर, 1 ज्वार की रोटी और खीरे का रायता खाती हैं।

तीसरे दिन का डाइट प्लान 

तीसरे दिन की शुरुआत वो एलोवेरा शॉट और गर्म पानी से करती हैं। नाश्ते में रागी डोसा, प्रोटीन से भरपूर सांभर और चटनी खाती हैं। इसके बाद 1 अमरूद और 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज खाती हैं। दोपहर में 1 छोटी ज्वार की रोटी, तुअर दाल, पालक की सब्जी और सलाद खाती हैं। शाम को चिया सीड्स और जामुन या अनार डालकर ग्रीक योगर्ट खाती हैं। डिनर में वेजिटेबल क्विनोआ पुलाव के साथ खीरा और टमाटर का सलाद खाती हैं। 

चौथे दिन का डाइट प्लान

चौथे दिन सुबह उठकर भीगी हुई मेथी के बीज का पानी पीती हैं। नाश्ते में सब्जी का उपमा खाती हैं। इसके बाद 1 नाशपाती और आठ से दस भीगी हुई किशमिश खाती है। लंच में बाजरे की खिचड़ी और कचरी शामिल करती हैं और शाम को नींबू पानी पीती है और हम्मस के साथ दो चावल के केक खाती है। रात के खाने में सोया करी और एक रोटी खाती हैं। 

पांचवे दिन का डाइट प्लान

पांचवें दिन सुबह नींबू-अदरक का पानी और 5 भीगे हुए अखरोट खाती हैं। नाश्ते में सब्जियों और हरी चटनी के साथ ओट्स चीला खाती हैं। इसके बाद कोई एक फल और सीड्स खाती हैं। दोपहर में 2 बाजरे की रोटी, मसूर दाल, भिंडी की सब्जी और सलाद होता है। शाम को छाछ और भुनी हुई मूंगफली खाती है। रात के खाने में पनीर टिक्का, भुनी हुई तोरी और आधा कप ब्राउन राइस खाती हैं।

हालांकि वजन घटाने के नतीजे सभी में अलग-अलग हो सकते हैं। आपको डाइट के साथ खाने की मात्रा, समय और पानी पर भी ध्यान देना है। इसके साथ ही योग, वॉक या एक्सरसाइज भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल