भारत-पाकिस्तान के तनाव में कमी दिखने के बाद अब बॉर्डर से सटे राज्यों में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती जिलों को छोड़ अन्य सभी जिलों में स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान खोल दिए गए हैं। इसी बीच पंजाब के अमृतसर जिले में भी जिला प्रशासन ने स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान खोलने के आदेश दे दिए हैं।
कब से खुल रहे स्कूल?
जिला प्रशासन अमृतसर ने आदेश में कहा कि 14 मई से जिले में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान खोले जाएंगे। अमृतसर डीसी ने बताया कि जिले में रात 8.00 बजे के बाद सभी सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में लोग किसी भी विपदा के लिए सतर्क रहें। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अन्य कई निर्देश सभी जिलेवासियों के लिए जारी किए हैं।
जिला प्रशासन ने क्या दिए निर्देश
- हम आज रात 8 बजे स्ट्रीट लाइट बंद कर देंगे।
- कृपया इस समय अपनी सभी बाहरी लाइटें बंद करके स्वैच्छिक ब्लैकआउट का पालन करें- जैसे कि बरामदा, बगीचे की लाइटें, गेट/दरवाजे पर लाइटें, आदि।
- घर के अंदर आने पर कृपया कम से कम रोशनी का उपयोग करें या सुनिश्चित करें कि लाइट घर के बाहर न जाए। हालाँकि, अगर रेड अलर्ट है, तो कृपया इन घरों के अंदर की लाइटों को भी बंद कर दें और खिड़कियों से दूर रहें।
- हम मुख्य रूप से बिजली बंद नहीं करना चाहते हैं, हालाँकि, अगर रेड अलर्ट है और हमें लगता है कि कोई अनुपालन नहीं है, तो हमें सभी जगह की बिजली बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
- इसके अलावा, बच्चों के लिए स्कूल कल सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खोले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
आ गई पंजाब बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख, यहां देखें डेट