1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Winter Vacation: कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों में हुई छुट्टी की घोषणा, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Winter Vacation: कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों में हुई छुट्टी की घोषणा, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

 Published : Dec 22, 2022 06:59 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 06:59 pm IST

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे।

ठंड के कारण राजधानी दिल्ली के स्कूल रहेंगे बंद- India TV Hindi
ठंड के कारण राजधानी दिल्ली के स्कूल रहेंगे बंद Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहा है। ऐसे में बच्चों के लिए रोज सुबह स्कूल जाना एक जंग से कम नहीं बचा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी। यानी की 8वीं तक के बच्चों की पूरी तरह से छुट्टी रहेगी लेकिन 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास चलेंगी। 

रेमेडियल क्लास का क्या होगा टाइम टेबल

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शीतकालीन अवकाश को लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा 9वीं से 12वीं के बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए रेमेडियल क्लास आयोजित करने का भी आदेश दिया है। बता दें कि रेमेडियल क्लास को एक्सट्रा क्लास भी कहा जाता है और इसमें बच्चों के रिवीजन पर जोर दिया जाता है। शिक्षा निदेशालय के इस सर्कुलर में रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल भी अदेशित किया गया है। इसके अनुसार रेमेडियल क्लास के लिए दो शिफ्ट में स्कूल खुलेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से 5:50 तक चलेगी।

अभी और गिरेगा राजधानी दिल्ली का तापमान
वहीं दिल्ली में सफदरजंग में आज वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हर साल दिसंबर-जनवरी के महीने में गंगा के मैदानी और उत्तर-भारतीय क्षेत्र में कोहरा छाना आम समस्या है और करीब 60 प्रतिशत दिन कोहरा छाया रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।