1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जम्मू और कश्मीर की कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए जारी हुई डेटशीट, यहां करें चेक

जम्मू और कश्मीर की कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए जारी हुई डेटशीट, यहां करें चेक

 Published : Feb 11, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 03:30 pm IST

JKBOSE datesheet 2023- जम्मू और कश्मीर के बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू और कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं,12वीं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। छात्र यहां डेटशीट देख सकते हैं।

JKBOSE Datesheet- India TV Hindi
JKBOSE Date sheet Image Source : JKBOSE.NIC.IN

जम्मू और कश्मीर के छात्रों के लिए कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है। इस डेटशीट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। जम्मू और कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर के सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए डेटशीट जारी की है। जिन उम्मीदवारों को इस बार बोर्ड की परीक्षा देनी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर परीक्षा डेटशीट चेक सकते हैं। 

बता दें कि JKBOSE कक्षा 10 की परीक्षा 9 मार्च से शुरू होगी और 5 अप्रैल को खत्म होगी। जबकि कक्षा 11 की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी और 19 अप्रैल को ख्तम होगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा 8 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई डेटशीट को अच्छे से चेक कर लें।

JKBOSE datesheet: ऐसे करें डेटशीट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं

फिर होमपेज पर डेट शीट लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखने लग जाएगा
अब डेट शीट चेक करें
भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट जरूर रख लें।

Click here for the Notification

 

इसे भी पढ़ें-
राजनीति के दांवपेंच में निपुण सीएम योगी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन नहीं है किसी से कम, जानें क्या है इनकी शिक्षा?
BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया में निकली नौकरियां ही नौकरियां, ये रही वैकेंसी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन