1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग के लिए जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, जानें कब से शुरू हो रही परीक्षा

नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग के लिए जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, जानें कब से शुरू हो रही परीक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2024 02:21 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 02:21 pm IST

नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग के लिए एनटीए ने अपना एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है।

NITTT exam 2024- India TV Hindi
NITTT exam 2024 Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (एनआईटीटीटी) परीक्षा फरवरी 2024 के लिए परीक्षा की तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया है। एनटीए द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनआईटीटीटी की परीक्षा 10, 11, 17, और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

2 पालियों में होगी परीक्षा

नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि परीक्षा दो पालियों में तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी- शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसके अलावा, परीक्षा में एक ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा होगी जिसमें केवल अंग्रेजी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

नहीं जाना होगा एग्जाम सेंटर

एनटीए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, और उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है - वे अपने संबंधित स्थानों से अपने लैपटॉप पर परीक्षा दे सकते हैं।

6 फरवरी को होगा वेबिनार

इसके अतिरिक्त, एडमिट कार्ड 30 जनवरी को एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा एनटीए 6 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक एनआईटीटीटी पर एक वेबिनार भी आयोजित करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवार 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मॉक टेस्ट के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

बढ़ा दी गई CUET PG 2024 की रजिस्ट्रेशन तारीख, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन