1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! TANCET 2023 के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

जल्दी करें! TANCET 2023 के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 12:45 pm IST

TANCET 2023: अन्ना यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 28 फरवरी को तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

TANCET 2023: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। अन्ना यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 28 फरवरी को तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले, TANCET 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 22 फरवरी थी। TANCET MCA परीक्षा 25 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली है। TANCET MBA परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।  वहीं, CEETA-PG परीक्षा रविवार 26 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • फिर कैंडिडेट्स  एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- CTET Result: कब जारी होगा दिसंबर सीटीईटी का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन