1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET-JEE परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है यूपी सरकार : योगी

NEET-JEE परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है यूपी सरकार : योगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 05:17 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेईई और नीट परीक्षाओं के आयोजन को टालने की विपक्षी राजनीतिक दलों की मांग के बीच शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है।

up government supports organizing neet jee examinations...- India TV Hindi
up government supports organizing neet jee examinations says yogi Image Source : FILE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेईई और नीट परीक्षाओं के आयोजन को टालने की विपक्षी राजनीतिक दलों की मांग के बीच शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है। योगी ने यहां लोकभवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा, ''प्रदेश सरकार नीट तथा जेईई परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है।'' उन्होंने कहा, ''गत नौ अगस्त, 2020 को राज्य में बीएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें लगभग पांच लाख अभ्यर्थी थे। इस परीक्षा में कहीं से भी संक्रमण (कोरोना वायरस) की कोई खबर नहीं आई।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश की परीक्षा भी संपन्न कराई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन