1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हरियाणा के स्कूलों की बदली टाइमिंग, जानें अब कितने समय खुलेंगे स्कूल; देखें डिटेल

हरियाणा के स्कूलों की बदली टाइमिंग, जानें अब कितने समय खुलेंगे स्कूल; देखें डिटेल

 Published : Nov 12, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Nov 12, 2024 03:08 pm IST

हरियाणा के स्कूलों को समय को चेंज कर दिया गया है। नीचे खबर में नए टाइम के डिटेल्ड विवरण को पढ़ा जा सकता है।

हरियाण के स्कूलों को बदली टाइमिंग - India TV Hindi
हरियाण के स्कूलों को बदली टाइमिंग Image Source : FILE

हरियाणा में स्कूलों की टीइमिंग को बदल दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 2024-25 के शैक्षणिक सत्र के लिए नए स्कूल समय की घोषणा की है, जिसमें मौसमी बदलावों के आधार पर समायोजन किया गया है। ये समय पूरे राज्य में सिंगल-शिफ्ट और डबल-शिफ्ट दोनों स्कूलों पर लागू होंगे। 

इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएमओ हरियाणा के ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा है, "हरियाणा के स्कूलों में 2024-25 सत्र के लिए समय में बदलाव के निर्देश जारी किए गए हैं। एकल शिफ्ट वाले स्कूल सर्दियों में सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक चलेंगे। दो शिफ्ट वाले स्कूल (15 फरवरी 2025 तक) पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 से 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:40 से शाम 5:15 तक लगेंगे।"

स्कूल टाइप ग्रीष्मकालीन समय (16 फरवरी से 14 नवंबर) शीतकालीन समय (15 नवंबर से 15 फरवरी)
सिंगल शिफ्ट स्कूल 8:00 am to 2:30 pm 9:30 am to 3:30 pm
डबल शिफ्ट स्कूल 7:00 am to 12:30 pm 8:00 am to 12:30 pm

डबल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग

शिफ्ट समर टाइमिंग (16 Feb to 14 Nov)

विंटर टाइमिंग (15 Oct to 15 Feb)

डबल शिफ्ट स्कूल 12:45 pm to 6:15 pm 12:40 pm to 5:15 pm

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।