1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MBBS करना चाहते हैं तो ये हैं टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, दाखिले के लिए इन्हें बनाइए अपना लक्ष्य

MBBS करना चाहते हैं तो ये हैं टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, दाखिले के लिए इन्हें बनाइए अपना लक्ष्य

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2025 07:23 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 07:23 pm IST

आप भी अगर उन छात्रों में से हैं जो NEET की तैयार कर रहे हैं या फिर ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं तो फिर आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि MBBS के लिए इंडिया में टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

एक छात्र जैसे ही 10वीं पास करता है, वो अपने भविष्य के बारे में सोचने लगता है। कुछ स्टूडेंट 10वीं में ही तय कर लेते हैं कि वो डॉक्टर बनेंगे और उसके मुताबिक मेहनत करके 11वीं में साइंस में दाखिला लेते हैं और 12वीं के बाद NEET की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन NEET की तैयारी के बाद किस कॉलेज में दाखिला लेना है, यह भी तो सोचना जरूरी है। आप भी अगर MBBS की डिग्री हासिल करना चाहते हैं और डॉक्टर बनने की चाह रखते हैं तो फिर आइए आपको बताते हैं कि देश में MBBS के लिए टॉप 5 कॉलेज कौन से हैं।

ये हैं देश के टॉप 5 कॉलेज

1. All India Institute of Medical Sciences Delhi: देश में MBBS के लिए टॉप कॉलेज में पहले नंबर पर यह कॉलेज आता है। 94.46 स्कोर के साथ यह कॉलेज नंबर वन पर बना हुआ है जहां आप MBBS के लिए दाखिला ले सकते हैं।

2. Post Graduate Institute of Medical Education and Research: 80.83 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर आने वाला यह कॉलेज चंडीगढ़ में है। आप NEET के बाद इस कॉलेज में दाखिला लेकर अपना करियर बना सकते हैं।

3. Christian Medical College: तीसरे नंबर पर आने वाला यह कॉलेज तमिलनाडु के वेल्लोर में है। इसे NIRF ने 75.11 स्कोर देते हुए तीसरा स्थान दिया है।

4. National Institute of Mental Health and Neuro Sciences, Bangalore: चौथे नंबर पर आने वाला यह मेडिकल कॉलेज कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। इसे NIRF ने 71.92 स्कोर दिया है।

5. Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education and Research: पुडुचेरी में स्थित यह कॉलेज MBBS डिग्री के मामले में पांचवें नंबर पर आता है जिसे NIRF ने 70.74 स्कोर दिया है।

आप ऊपर दिए गए पाचों में किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं मगर हां चूंकि ये कॉलेज टॉप के हैं तो इसमें दाखिला लेना भी बहुत मुश्किल है। इनमें दाखिला लेने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपको यह भी बता दें कि हमने जो भी जानकारी दी वो NIRF(नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) से लिया गया है और सभी रैंक साल 2024 के मुताबिक है।

ये भी पढ़ें-

कंप्यूटर के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं अपना करियर? तो इन कोर्सेस में ले सकते है दाखिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।