1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NEET UG 2023: आवेदन करने की कल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

NEET UG 2023: आवेदन करने की कल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2023 08:20 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 08:20 am IST

NEET UG 2023: नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नीट यूजी के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 6 अप्रैल 2023 को बंद कर दी जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

NEET UG 2023: मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नीट यूजी के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 6 अप्रैल 2023 को बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी जल्द से जल्द NTA की आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर  अप्लाई कर सकते हैं। 

इस बार सभी उम्मीदवारों के लिए NEET का आवेदन शुल्क बढ़ गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अब परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1700 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,600 रुपये है, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपये है। वहीं, भारत के बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹9,500 है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, कैंडिडेट एक्टिविटी टैब के तहत NEET UG एप्लिकेशन लिंक खोलें।
  • फिर रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
  • कैंडिडेट्स अब अपना आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दें।
  • आखिरी में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- UPPSC PCS 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्ला

जल्दी करें! UP BEd एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन