1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Sarkari Naukri Alert: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में निकले क्लर्क के इतने पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख आज, फौरन करें अप्लाई

Sarkari Naukri Alert: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में निकले क्लर्क के इतने पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख आज, फौरन करें अप्लाई

 Published : Aug 27, 2022 04:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 04:46 pm IST

Sarkari Naukri Alert: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में निकले क्लर्क के बंपर पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज 27 अगस्त 2022 है। अगर करना चाहते हैं अप्लाई और अब तक न कर पाया हो तो आज ही कर दें अप्लाई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PIXABAY

Sarkari Naukri Alert: पंजाब(Punjab) और हरियाणा(Haryana) हाईकोर्ट, चंडीगढ़ (Punjab & Haryana High Court Recruitment 2022) में कुछ समय पहले क्लर्क पदों पर बंपर भर्तियां निकली थी।  इन पदों (Punjab & Haryana High Court Bhartiyan) पर आवेदन की प्रक्रिया 06 अगस्त से चल रही है और अब इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है। इसलिए अगर किसी वजह से आप अभी तक अप्लाई न कर पाएं हों तो आज के आज फॉर्म भर दें। इन पदों (Punjab & Haryana High Court Recruitment 2022) पर आज यानी 27 अगस्त दिन शनिवार अप्लाई करने की लास्ट डेट है।

यहां से करें अप्लाई 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आपको ऐसा करने के लिए ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जो ये है - sssc.gov.in 

अप्लाई के लिए कौन है योग्य?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। बीए, बीएससी या समकक्ष डिग्री वाले अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही जरूरी है कि उन्हें कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो और उन्होंने मैट्रिक क्साल तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी हो। और रही बात आयु सीमा की, तो इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है।

इतना है आवेदन शुल्क 

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सामान्य(General) कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 525 रुपए फीस के रूप में देने होंगे। जबकि एससी(SC), बीसी, ओबीसी(OBC) और पंजाब राज्य के ईएसएम(ESM) और पीएचसी(PHC) कैंडिडेट्स को फीस के रूप में 625 रुपए देने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन