1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

NEET UG 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 09, 2024 10:57 am IST,  Updated : Mar 09, 2024 10:57 am IST

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज एनईईटी यूजी 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से आज यानी 9 मार्च को एनईईटी यूजी 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर अप्लाई कर दें। 

NEET UG 2024: कैसे करें आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • फिर आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक- neet.ntaonline.in/

कैसे करें आवेदन 

NEET UG आवेदन करने वाले सामान्य/एनआरआई श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1700 रुपये है। वहीं, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹1600/- और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1000/- है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी का एक ऐसा जिला जिसे कैंचियों का शहर कहते हैं 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।