1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा पे चर्चा 2026: सिर्फ दिल्ली ही नहीं इन जगहों पर भी पीएम मोदी ने छात्रों से की बात, ट्रेलर आउट

परीक्षा पे चर्चा 2026: सिर्फ दिल्ली ही नहीं इन जगहों पर भी पीएम मोदी ने छात्रों से की बात, ट्रेलर आउट

 Published : Jan 27, 2026 12:40 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 12:51 pm IST

परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने पीपीसी के 9वें एडिशन में छात्रों से संवाद किया। इसका एक छोटा वीडियो शेयर किया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : NARENDRA MODI/YOUTUBE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टूडेंट इंटरेक्शन प्रोग्राम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) 2026 का नौवां एडिशन देश भर के स्टूडेंट्स के साथ पैन-इंडिया डायलॉग में बदल गया है। इस साल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश की राजधानी में बल्कि तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी में भी स्टूडेंट्स से बातचीत की। इस पहल ने पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के स्टूडेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किया, जो प्रोग्राम की पूरे भारत में पहुंच को दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का एक छोटा सा वीडियो भी रिलीज किया गया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। पीएम मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया वीडियो कुल 1 मिनट 57 सेकंड का है।

परीक्षा पे चर्चा (PPC) के इस 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा 2.26 करोड़ ऐसे लोग थे जिन्होंने PPC से जुड़ी अलग-अलग एक्टिविटीज में एक्टिव रूप से हिस्सा लिया। इस साल कुल पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज़्यादा हो गया है।

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट हुआ था। पीपीसी 2025 नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में एक नए इनोवेटिव फॉर्मेट में हुई थी, जिसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 36 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जो सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों, CBSE स्कूलों और नवोदय विद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

पिछली साल बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि पिछले साल, परीक्षा पे चर्चा 2025 ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। परीक्षा पे चर्चा को "एक महीने में सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन" के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

पीपीसी कब हुई थी पहली बार?

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा का पहला एडिशन 16 फरवरी, 2018 को हुआ था।

ये भी पढ़ें- बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन हुए आज से शुरू, इच्छुक फौरन करें डायरेक्ट लिंक से अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।