1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RBI में लीगल ऑफिसर समेत इन पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

RBI में लीगल ऑफिसर समेत इन पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 06, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 06:02 pm IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में लीगल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से (6 फरवरी, 2026) से शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे तक है। उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए लीगल ऑफिसर, मैनेजर (टेक्निकल) और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए कुल 21 वैकेंसी की घोषणा की गई है। इसमें- 

  • ग्रेड B में लीगल ऑफिसर – 6 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल – सिविल) – 2 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल – इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
  • ग्रेड A में असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) – 4 पद
  • ग्रेड A में असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) – 8 पद

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को भरकर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

एलिजिबिलिटी

  • मैनेजर (टेक्निकल – सिविल/इलेक्ट्रिकल) के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में कम से कम 60% अंकों (आरक्षित कैटेगरी के लिए 55%) के साथ B.E./B.Tech की डिग्री और तीन साल का काम का अनुभव होना चाहिए। एज लिमिट 21 से 35 साल है।
  • असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के लिए, उम्मीदवारों के पास हिंदी या ट्रांसलेशन से संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। एज लिमिट 21 से 30 साल है।
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) के लिए, उम्मीदवारों के पास आर्म्ड फोर्सेज में कम से कम 10 साल की कमीशंड सर्विस होनी चाहिए। एज लिमिट 25 से 40 साल है। सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट लागू है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

लिखित परीक्षा

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2026 को होगी। उम्मीदवारों को तय तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- CTET की परीक्षा कल से, एग्जाम हॉल में क्या-क्या आइटम्स हैं बैन और कब खुलेंगे सेंटर के गेट? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।