1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Haryana HCS न्यायिक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Haryana HCS न्यायिक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Apr 09, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 04:52 pm IST

हरियाणा एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

हरियाणा एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी- India TV Hindi
हरियाणा एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी Image Source : FILE

Haryana Judicial recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर घोषित कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रत्येक रोल नंबर का पूरा परिणाम अपलोड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, मास्टर कॉपी प्रश्न पत्र की अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें परिणाम को चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhighcourtchd.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट पेज पर क्लिक करें और फिर न्यायपालिका के लिए एक ड्रॉप डाउन पेज खुलेगा।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा न्यायपालिका प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • फिर परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक- highcourtchd.gov.in/sub_pages/left_menu/recruitments/judicialofficers/results/Notic_hcsj_09042025_393d9.pdf

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 3 मार्च 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 6 मार्च को जारी की गई थी और आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2024 तक थी।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में केवल इस उम्र के बच्चों को ही मिलेगा एडमिशन

SSC CHSL 2024 भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 3700 से ज्यादा पदों पर है वैकेंसी; ये रहा डायरेक्ट लिंक
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन