1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET Result 2024: लुधियाना के प्रियांश के नीट में आए 720 में से 710 नंबर, बताया कैसे की थी तैयारी

NEET Result 2024: लुधियाना के प्रियांश के नीट में आए 720 में से 710 नंबर, बताया कैसे की थी तैयारी

 Published : Jun 06, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 03:05 pm IST

NEET यूजी के रिजल्ट आ चुके हैं, ऐसे में कई छात्रों ने इस बार अच्छे नंबर लाकर टॉप किया है। ऐसे ही लुधियाना के प्रियांश नीट में 720 में से 710 नंबर लाकर इतिहास रचा है।

Priyansh Aggarwal- India TV Hindi
Priyansh Aggarwal Image Source : SOCIAL MEDIA

4 जून को नीट के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। रिजल्ट आने के साथ ही एनटीए ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की। इस लिस्ट में लुधियानी, सिविल लाइंस के रहने वाले 18 वर्षीय प्रियांश अग्रवाल ने नीट यूजी में ऑल इंडिया रैंक 429 लाकर अपने परिवार का मान बढ़ा दिया। नीट परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आयोजित की गई थी। टॉपर प्रियांश अग्रवाल को कुल 720 अंकों में से 710 अंक मिले।

ऐसे की अपनी तैयारी

प्रियांश ने कहा कि एग्जाम से दो से तीन साल पहले तैयारी शुरू करना उम्मीदवार के लिए सफल होने के लिए रास्ता आसान कर देता है। प्रियांश अग्रवाल ने बताया कि वे आगे न्यूरोसर्जन बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने NEET परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना लगभग 9 घंटे दिए और अपनी यात्रा पूरी करने का लगातार प्रयास किया।" उन्होंने कहा कि धैर्य, मेहनत और निरंतरता के बिना परीक्षा पास करना मुश्किल है। उनके पिता आशीष अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं वहीं,  माँ महक अग्रवाल गृहिणी हैं।

परिवार ने किया सपोर्ट

उन्होंने HT से बात करते हुए कहा, "एक बिजनेसमैन परिवार से होने के कारण, कोई मुझसे आसानी से पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होने की उम्मीद कर सकता है, लेकिन मैं इस मामले में पहले से ही क्लियर था कि मैं एक सर्जन बनूंगा और मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरे सपनों का समर्थन किया है।" उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत उनके दादा जीवन अग्रवाल हैं, जो पॉलीबैग ट्रेडिंग में थे और उन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, "वे मेरे साथ एक मार्गदर्शक, मित्र और समर्थक के रूप में रहे हैं। मैं उन्हें हर काम में प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता।"

जिमनास्ट भी हैं प्रियांश

इसके अलावा, प्रियांश नेशनल लेवल के जिमनास्ट हैं और उन्होंने हाल ही में गुजरांवाला गुरु नानक पब्लिक स्कूल से कक्षा 12 के रिजल्ट में 93.8% नंबर हासिल किए थे और उन्होंने बीआरएस नगर के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 10 की परीक्षा 96.2% नंबरों के साथ पास की थी। बता दें कि 5 मई को रजिस्टर्ड 4,090 छात्रों में से कुल 3,967 छात्र जिले के 7 केंद्रों पर एक ही पाली में NEET UG परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं,  प्रियांश के आलवा शहर की दो लड़कियों, तृप्ति जैन और सुखदीप कौर पुरबा ने भी क्रमशः AIR 1009 और AIR 1036 हासिल करके परीक्षा पास की है।

ये भी पढ़ें:

NEET UG Result 2024: महज 17 की उम्र में तैजस सिंह ने नीट में 720 में 720 लाकर रचा कीर्तिमान, बताई कैसे की तैयारी?

NEET UG Result 2024: बेकरी में काम करने वाले मजदूर के बेटी ने नीट में किया टॉप, एग्जाम में आए 720/720
NEET Result 2024: नीट रिजल्ट आते ही छात्रों को भड़क गया गुस्सा, लोग बोले-'पूरा सेंटर ही मैनज था क्या'?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन