पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अनुसार, पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम को दोपहर 3 बजे जारी करेगा। एक बार नतीजे घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। नतीजे चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर व अन्य विवरण की जरूरत पड़ेगी। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की नतीजे?
- नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स अपने नतीजे का एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
SMS के जरिए कैसे करें चेक
PSEB 12वीं रिजल्ट 2025 को SMS के जरिए देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- स्टेप्स 1: एक मैसेज टाइप करें।
- स्टेप्स 2: PB12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें (उदाहरण- PB12 10029876)
- स्टेप्स 3: मैसेज को 5676750 पर भेजें
- स्टेप्स 4: उम्मीदवार को उसी मोबाइल नंबर पर PSEB 12वीं रिजल्ट 2025 प्राप्त होगा।
पिछले साल का रिजल्ट?
पिछले साल यानी 2024 में पंजाब बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के रिजल्ट को 30 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। वर्ष 2024 में कुल 2,84,452 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 2,64,662 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे। प्रतिशत की बात करें तो 2024 में कुल 93.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का पास पर्सेंटाइल 95.74 फीसदी रहा और लड़कों 90.74 फीसदी रहा था।
ये भी पढ़ें-