1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 12th Result 2025: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, कहां कर सकेंगे चेक?

RBSE 12th Result 2025: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, कहां कर सकेंगे चेक?

 Updated : May 22, 2025 06:30 pm IST

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज शाम जारी कर दिया गया है, ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं वे रिजल्ट देख सकते हैं।

RBSE 12th Result 2025- India TV Hindi
RBSE 12th Result 2025 Image Source : INDIA TV

राजस्थान बोर्ड आज शाम के समय कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा, बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कक्षा 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स के लिए एक साथ जारी कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी होने के पहले राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जुड़े हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के जरिए होंगे जारी

राजस्थान बोर्ड के प्रशासक व संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा कक्षा 12वीं रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी कर दिया है। जानकारी दे दें कि बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 893616 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए। इनमें से साइंस स्ट्रीम में 273984, कॉमर्स में 28250, आट्‌र्स स्ट्रीम में 587475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट शामिल हैं।

RBSE 12th Result 2025 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 5:34 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12th Result 2025 Live: कब आएंगे 10वीं का रिजल्ट? अधिकारी ने बताया

    नागौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी ने कहा, "कक्षा 10 के नतीजे जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि यह जल्द ही घोषित हो जाएं।"

  • 5:31 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    कुल कितना रहा पास परसेंटाइल?

    बोर्ड ने बताया कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा।

  • 5:20 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    राजस्थान बोर्ड ने12वीं बोर्ड के छात्रों को दी शुभकामनाएं

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    राजस्थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

    राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा।

  • 5:06 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12th Result 2025 Live: वेबसाइट हुई क्रैश

    राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in क्रैश हो चुकी है, इसलिए अभी काम नहीं कर रही है।

  • 5:04 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    किसी भी समय जारी हो सकता है रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड कभी भी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखनी चाहिए।

  • 5:01 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Class Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री करेंगे छात्रों से बातचीत

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर के कलेक्टर ऑफिस पहुंच गए हैं। शिक्षा मंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बोर्ड कार्यालय अजमेर से जुड़ेंगे और रिजल्ट जारी करेंगे।

  • 4:58 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12 Results: बस कुछ ही मिनट बाद जारी होगा परिणाम

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 5 बजे शाम को जारी करने जा रहा है। ऐसे में उम्मीदवार अपने रोलनंबर और अन्य डिटेल के साथ तैयार हो जाएं।

  • 4:57 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12 Results Live: 5 सालों का कैसा था परिणाम

    • 2024 – 96.60%
    • 2023 – 92.35%
    • 2022 – 96.33%
    • 2021 – 99.19%
    • 2020 – 94.49%
  • 4:56 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12th Result 2025 Live: कितना मिलता है राजस्थान के छात्रों को स्कॉलरशिप?

    राजस्थान बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी करने वाला है, ऐसे में राजस्थान के टॉपर या फर्स्ट डिवीजन बच्चों को राजस्थान सरकार 3 साल तक स्कॉलरशिप देती है, इस स्कॉलरशिप की रकम 500 रुपये प्रति माह होती है।

  • 4:50 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12th Result 2025 Live: पिछले साल कब जारी किए गए थे रिजल्ट?

    पिछले साल 20 मई को राजस्थान बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए थे। कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 98.95% रहा, जबकि आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में क्रमशः 96.88% और 97.75% छात्र पास हुए थे।

  • 4:41 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12th Result 2025 Live: कितने बजे शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस?

    बीएसईआर अधिकारी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार हैं। घोषणा में स्ट्रीम-वार प्रदर्शन, जिलेवार उपलब्धियां और अन्य संबंधित प्रदर्शन डिटेल जारी किए जाएंगे।

  • 4:37 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल किन विषयों में आए थे पूरे नंबर?

    बीते साल राजस्थान बोर्ड साइंस स्ट्रीम में कुल 24 में 9 विषयों में 100 में 100 नंबर आए थे। इनमें मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी जैसे मुख्य विषय भी शामिल थे। दूसरी ओर, आर्ट स्ट्रीम में पिछले साल 19 विषयों में छात्रों ने 100 में से 100 नंबर हासिल किए थे, कॉमर्स स्ट्रीम में 23 में से 9 विषयों में 100 नंबर आए थे।

  • 4:30 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    30 मिनट बाद जारी होगा रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड बस कुछ ही देर बाद कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है, ऐसे में छात्र अपना एडमिट कार्ड लेकर तैयार रहें क्योंकि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनके रोल नंबर और अन्य डिटेल की जरूरत पड़ेगी।

  • 4:26 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    Rajasthan Class 12 Result 2025: अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक करें?

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है, बस छात्रों को नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना होगा और इसे दिए गए नंबर पर भेजना होगा:

    • आर्ट्स स्ट्रीम के लिए, RJ12A <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेज दें।
    • साइंस स्ट्रीम के लिए, RJ12S <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेज दें।
    • कॉमर्स स्ट्रीम के लिए, RJ12C <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेज दें।
  • 4:10 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE Class 12 Result 2025 Live: कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

    • rajeduboard.rajasthan.gov.in 
    • rajresults.nic.in 2025 
    • rajasthan.indiaresults.com
  • 4:03 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live: रिजल्ट के बाद बोर्ड देता है स्कॉलरशिप

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं के प्रतिभावान परीक्षार्थियों को 3 साल तक हर महीने 500 रुपये स्कॉलरशिप दिया जाता है जिसमें सीनियर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम में पहले 40 स्थान पर, सीनियर सेकेंडरी कॉमर्स, आर्ट स्ट्रीम और वरिष्ठ उपाध्याय स्ट्रीम में प्रथम 20-20 स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र माना जाता है।

  • 3:53 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live: इस साल कैसा रहेगा प्रदर्शन?

    पिछले साल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत था। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत था, और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.73 प्रतिशत था। ऐसे में सवाल है कि क्या इस साल भी यह प्रदर्शन बेहतर रहेगा, इसका जवाब अभी थोड़ी देर में सामने आ जाएगा।

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live: कौन और कैसे जारी होगा राजस्थान का रिजल्ट?

    राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज शाम जारी होने जा रहा है, ऐसे में बता दें कि आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और अध्यक्ष महेश चंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। 

  • 3:36 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले जानें पास होने के नियम

    राजस्थान बोर्ड के मुताबिक, छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए हर एक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33% फीसगी नंबर हासिल करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों में, 70 में से न्यूनतम 23 नंबर हासिल करना जरूरी है, जबकि बिना प्रैक्टिकल वाले वैकल्पिक विषयों के लिए, छात्रों को 80 में से कम से कम 26 नंबर लाने ही होंगे। अगर इससे कम नंबर आए तो आप फेल माने जाएंगे।

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

    पिछले साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत था, जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत था। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत था, और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.73 प्रतिशत था।

  • 1:34 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th result 2025 Live: कैसे चेक करें 12वीं रिजल्ट 2025

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    फिर होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
    अब अपनी स्ट्रीम के मुताबिक ‘Senior Secondary (Science) - 2025 Result', ‘Senior Secondary (Commerce) - 2025 Result', या ‘Senior Secondary (Arts) - 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें।
    इसके बाद रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
    अब आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    RBSE 12th Result 2025 Live :टॉपर्स से भी बात करेंगे शिक्षा मंत्री

    राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शाम 5:00 बजे नागौर कलेक्टर कार्यालय से 12वीं बोर्ड की तीनों संकायों का परीक्षा रिजल्ट जारी करेंगे। साथ ही टॉपर छात्र-छात्राओं से भी बात करेंगे।

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    फेल होने पर मिलेगा पास होने का मौका?

    अगर को छात्र इस साल की परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। वहीं, जो परीक्षा में अपने नंबर से खुश नहीं होंगे उन छात्र-छात्राओं को मार्क्स रिवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। 

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    किन उम्मीदवारों को दिया जाएगा फेल करार?

    राजस्थान बोर्ड परीक्षा में उन छात्र-छात्रों को फेल माना जाएगा जो दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम नंबर लेकर आएंगे।

  • 10:38 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    कब हुई थी परीक्षा?

    आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जिसके लिए रिजल्ट आज 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    पास होने के चाहिए कितने नंबर?

    राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए।

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    कुल कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा?

    राजस्थान बोर्ड ने बताया कि साल 2025 में कक्षा 12वीं की परीक्षा कुल 893616 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से कॉमर्स में 28250,आट्‌र्स स्ट्रीम में 587475 और साइंस स्ट्रीम में 273984 छात्र शामिल हुए। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

    आज शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने बताया कि तीनों स्ट्रीमों के रिजल्ट आज एक साथ जारी किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन