1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPPSC PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 2719 उम्मीदवार सफल; अब इंटरव्यू की बारी

UPPSC PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 2719 उम्मीदवार सफल; अब इंटरव्यू की बारी

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 04, 2026 10:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 10:41 pm IST

UPPSC PCS Mains Result 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीसीएस मेंस की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। Image Source : FILE (PTI)

UPPSC PCS Mains Result 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 (PCS Main Exam 2024) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया गया है।

यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पीसीएस मेंस की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। मेंस परीक्षा में कुल 13,776 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

947 पदों पर होगी नियुक्ति 

आयोग द्वारा पीसीएस संवर्ग के कुल 24 प्रकार के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत 947 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें से 60 पद ऐसे हैं, जिन पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन किया जाएगा। इन 60 पदों का परिणाम अंतिम चरण के परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। बाकी 887 रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के आधार पर किया जाएगा। 

इन पदों के लिए सफल घोषित किए गए 2719 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। साक्षात्कार की तिथि और अन्य जानकारी को लेकर आयोग की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "परिणाम" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर देखें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें-

UPSC Civil Services 2026: 933 पदों के लिए UPSC का नोटिफिकेशन जारी, पहली बार लागू होगा AI फेस ऑथेंटिकेशन

UGC NET December Result 2025 Live: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना नेट का स्कोरकार्ड? यहां जानें सभी अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन