1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में चल रही TGT के लिए आवेदन प्रकिया, इस डेट से पहले कर दें अप्लाई

इस राज्य में चल रही TGT के लिए आवेदन प्रकिया, इस डेट से पहले कर दें अप्लाई

 Published : Mar 02, 2023 09:54 am IST,  Updated : Mar 02, 2023 09:54 am IST

Haryana TGT recrutiment: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(HSSC) टीजीटी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफकेशन जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रकिया चल रही है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Haryana TGT recrutiment: हरियाणा में सरकारी टीचर की नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(HSSC)  टीजीटी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफकेशन जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रकिया चल रही है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

कितने पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 7471 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती करेगा। विषयवार पद की डिटेल्ड जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

लास्ट डेट
वे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे सभी 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है।  

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले General / EWS / Other State के मेल कैंडिडेट्स को 150 रुपये का भुगतान  करना होगा। वहीं फीमेल कैंडिडेट्स को  75 रुपये का भुगतान  करना होगा। इसके अलावा हरियाणा आरक्षित श्रेणी के मेल कैंडिडेट्स को 35 रुपये का भुगतान करना होगा और जबकि फीमेल कैंडिडेट्स को 35 रुपये का। 

आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाल कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 42 साल  होनी चाहिए। डिटेल्ड जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- UGC NET Admit card: यूजीसी नेट दिसंबर फेज-3 के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
आखिर Train के लास्ट डिब्बे पर ही क्यों बना होता है X? क्या होता है इसका मतलब? जानें इसकी वजह
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन