1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CBSE ने निकाल दी सरकारी नौकरी की बंपर भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

CBSE ने निकाल दी सरकारी नौकरी की बंपर भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 03, 2025 07:36 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 07:36 pm IST

यह खबर उन लोगों के लिए बड़े काम की है जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। CBSE ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि CBSE ने कितने पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

कई सारे स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो 12वीं पास करते ही सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुट जाते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग फील्ड चुनते हैं। आप भी अगर उन लोगों में से एक हैं जो सरकारी नौकरी चाहते हैं और इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल आपके काम की है। अगर आपके घर में भी कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है, तो उसके लिए यह बड़े काम की खबर है। आपको बता दें कि CBSE ने तीन ग्रुप में कुल 124 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आइए आपको इन भर्तियों के बारे में बताते हैं।

किन पदों पर CBSE ने निकाली भर्तियां

आपको बता दें कि CBSE ने सहायक सचिव के लिए 8 वैकेंसी, सहायक प्रोफेसर और सहायक निदेशक के तीन अलग-अलग ब्रांच पर कुल 27 वैकेंसी निकले हैं। वहीं लेखा अधिकारी के लिए भी 2 भर्तियां निकली हैं। इसके बाद ग्रुप B आता है जिसमें मौजूद अधीक्षक के 27 पदों पर और जूनियर ट्रांसलेशन अधिकारी के लिए 9 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। वहीं ग्रुप C की बात करें तो जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए भी वैकेंसी निकली हैं। अकाउंटेंट के लिए 16 और असिस्टेंट के लिए 35 पद पर भर्ती निकली हैं।

कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?

CBSE ने जो भर्तियां निकाली हैं, उनके लिए 12वीं पास कर चुके लोग आवदेन भर सकते हैं। जो लोग जूनियर असिस्टेंट या फिर जूनियर अकाउंटेंट के लिए आवदेन भरेंगे, उनकी टाइपिंग अच्छी होनी चाहिए। वहीं जिन लोगों ने ग्रैजुएशन कर लिया है और उन्हें कंप्यूटर की जानकारी है, वो लोग अधीक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग उम्र की सीमा भी है जो आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। नीचे आप नोटिफिकेशन की फोटो देख सकते हैं।

यहां देखें वो नोटिफिकेशन

CBSE की तरफ से जारी किया गया नोटिफिकेशन
Image Source : CBSECBSE की तरफ से जारी किया गया नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें-

CAT 2025 परीक्षा की कब आएगी आंसर-की? जान लें कैसे कर सकेंगे चेक

CLAT 2026 में बचे हैं बस कुछ ही दिन, आखिरी समय में ऐसे करें तैयारी, जानें किन बातों का रखें खयाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन