अगर आप दिल्ली में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के जरिए 700 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
DSSSB MTS भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक
जनरल, EWS, और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, SC, ST, और महिला उम्मीदवारों को शुल्क देने से छूट है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, या अन्य उपलब्ध डिजिटल तरीकों से ऑनलाइन किया जा सकता है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 714 पदों को भरा जाएगा।
ये भी पढ़ें-
क्या आज जारी होगी CAT 2025 फाइनल आंसर-की? जान लें कैसे कर सकेंगे चेक
संपादक की पसंद