1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Railway Bharti: 10 वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई, कहीं चूक न जाएं यह शावदार अवसर

Railway Bharti: 10 वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई, कहीं चूक न जाएं यह शावदार अवसर

 Published : Oct 11, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 02:19 pm IST

Railway Bharti: इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक को कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए। इसके लिए कोई परीक्षा भी नहीं होगी। आपके द्वारा जमा किये गए प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुला लिया जायेगा। उसके बाद आपका चयन किया जायेगा।

Railway Bharti- India TV Hindi
Railway Bharti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आवेदकों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा
  • न्युनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु सीमा 24 साल होनी चाहिए
  • उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा

Railway Bharti: भारतीय रेलवे के साथ जुड़कर कौन काम करना नहीं चाहता। हर किसी की तमन्ना होती है कि वह रेलवे के साथ जुड़कर काम करे। ऐसे युवाओं के लिए रेलवे ने एक शानदार मौका निकाला है। आवेदकों का सिलेक्शन बिना परीक्षा सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा। 

भारतीय रेलवे ने अप्रेंटिस के 6265 पद पर वैकेंसी निकाली है। इसमें साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3150 पद पर और ईस्टर्न रेलवे में 3115 पद पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या होनी शैक्षणिक योग्यता ?

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10 वीं क्लास पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है।

क्या है आयु सीमा ?

रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्युनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु सीमा 24 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा  में छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के लिए 3 वर्ष और एससी/ एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है, जबकि दिव्यांगो के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट प्रदान की गई है। 

जानें क्या है चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदकों को डीवी के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद योग्यता और आईटीआई में औसत अंकों के आधार पर उनका चयन होगा।

क्या है आवेदन शुल्क ?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

जानें कैसे करें आवेदन 

  • आवेदक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com, sr.indianrailways.gov.in पर जाएं
  • अब उम्मीदवार होम पेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद उम्मीदवार विवरण दर्ज करें
  • अब उम्मीदवार ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर आदि सहित अन्य जानकारी दर्ज करें
  • उम्मीदवार अपनी वरीयता चुनें
  • इसके बाद उम्मीदवार स्कैन किए गए फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आय दस्तावेज अपलोड करें
  • फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें
  • अंत में अभ्यर्थी फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन