नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्तूबर 2025 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को कितना पढ़ा लिखा होना चाहिए? तो आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 (वरिष्ठ माध्यमिक) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग भी आनी चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग की गति - 30 शब्द प्रति मिनट, या हिंदी टाइपिंग की गति - 25 शब्द प्रति मिनट।
आवेदन के लिए आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, इन डॉक्यूमेंट्स को उम्मीदवार रखें तैयार