1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सुप्रीम कोर्ट ने फिर काउंसलिंग पर रोक लगाने से किया इनकार, साथ ही एनटीए से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने फिर काउंसलिंग पर रोक लगाने से किया इनकार, साथ ही एनटीए से मांगा जवाब

 Published : Jun 21, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 01:49 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट Image Source : FILE PHOTO

सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर NEET-UG 2024 काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया और साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को एक और नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, इस नई याचिका को भी लंबित याचिकाओं से साथ जोड़ दिया और इसकी भी सुनवाई एक साथ 8 जुलाई के लिए कह दिया है।

एनटीए से मांगा जवाब

जानकारी दे दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा आज सुनवाई के दौरान कहा कि अगर 5 मई की परीक्षा बाद में रद्द हो जाती है तो सब कुछ रद्द हो जाएगा। बता दें कि याचिका में नीट परीक्षा रद्द करने की मांग की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने अन्य याचिकाओं पर भी NTA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, 8 जुलाई को ही बाकी याचिकाओं के साथ इसकी भी सुनवाई होगी।

बीते दिन भी हुई थी सुनवाई

बीते दिन भी सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी की काउंसलिंग को लेकर दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने की मांग से मना कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि अगर परीक्षा रद्द नहीं हुई तो काउंसलिंग भी जारी रहेगी। कोर्ट ने कहा था कि हम इसे रोक नहीं सकते हैं। वहीं, कोर्ट ने इसी के हाईकोर्ट में चल रहे सभी मामलों पर रोक लगा दी और नोटिस जारी किया।

ये भी पढ़ें:

नीट पेपरलीक मामले में तेजस्वी के PS होगी अब पूछताछ, जांच को देखकर सरकार भी दिखी नाराज

UGC ने KGMU, माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी समेत 157 यूनिवर्सिटीज को घोषित किया डिफाल्टर, जानें किस कारण लिया यह बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।