1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर मिलेगी एक लाख रुपये सैलरी; ये रहा डायरेक्ट लिंक

सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर मिलेगी एक लाख रुपये सैलरी; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 21, 2026 05:15 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 05:15 pm IST

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2026 है।

सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट Image Source : PTI (FILE)

अगर आप सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 7 फरवरी 2026 है। इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। बता दें कि यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 90 पदों को भरा जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट भर्ती: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स की शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन' वाले लिंक पर क्लिक करना
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां मौदूग लिंक पर उम्मीदवारों को क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? 

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन के अनुसार, लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट शुरुआती तौर पर 2026-2027 के असाइनमेंट पीरियड के लिए 1,00,000 रुपये प्रति माह फिक्स्ड सैलरी मिलेगी।

नोटफिकेशन देखने के लिए सीधा लिंक 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

RBI के एक ऑफिस अटेंडेंट को कितनी सैलरी मिलती है? 500 से ज्यादा निकली है वैकेंसी

कितने पढ़े-लिखे हैं BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन? जान लें कहां से की है पढ़ाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।