1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में बच्चों की सर्दी के मद्देनजर हुई फिर से मौज, जानें कब रहेंगे स्कूल बंद

यूपी में बच्चों की सर्दी के मद्देनजर हुई फिर से मौज, जानें कब रहेंगे स्कूल बंद

 Published : Jan 09, 2025 06:13 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 06:13 pm IST

देश के कई हिस्सों में इन दिनों गलन वाली ठंड देखने को मिल रही है। ऐसे में यूपी के एक जिले ने अपने यहां बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FILE PHOTO

इन दिनों देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। इसी सिलसिले में शासन और प्रशासन लोगों को सावधान रहने की अपील कर रही है। साथ ही बच्चों को भी घरों में रहने को कहा जा रहा है। इन सभी को देखते हुए यूपी के आगरा जिले में बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी सभी स्कूलों में भेज दी गई है।

Related Stories

DM ने जारी किया नया आदेश

जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में शीतलहर और ठंड का प्रकोप अभी तक चल रहा है। ऐसे में बच्चों को इससे बचाने के लिए 12वीं तक के सभी स्कूलों के अवकाश को बढ़ाया जा रहा है। अब यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी, माध्यमिक और सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 11 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित किए जा रहे हैं। वहीं, शिक्षक स्कूल प्रबंधन के आदेशानुसार कार्य कर सकेंगे। बता दें कि 12 तारीख कों रविवार है, ऐसे में स्कूल सोमवार यानी 13 तारीख को खुलेंगे।

कैसा रहा जिले का मौसम

जानकारी के लिए बता दें कि आगरा जिले में बुधवार व गुरुवार को धूप रही। इस कारण लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, मंगलवार व बुधवार की रात शहर का न्यूनतम तापमान ने गिरावट में एक रिकॉर्ड बनाया। रात में शहर का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में झांसी दूसरे नंबर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग ने आगे के लिए तीव्र से अति तीव्र सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की है। साथ ही ही घना कोहरे का भी अंदेशा जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।