1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कब जारी होगा परिणाम, जानें क्या है अपडेट

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कब जारी होगा परिणाम, जानें क्या है अपडेट

 Published : Sep 22, 2024 02:46 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 02:46 pm IST

जिन कैंडिडेट्स ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था उन सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बोर्ड की तरफ से जल्द ही फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाने की उम्मीद है।

कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट- India TV Hindi
कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट Image Source : FILE

अगर आपने भी UP Police कांस्टेबल भर्ती  दी थी तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए  सभी कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। जानकारी दे दें कि परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को पांच दिन- 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित किया गया था। सभी परीक्षा दिवसों पर, एग्जाम को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक को खोलें। 
  • मांगी गई जानकारी देकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें। 
  • विवरण सबमिट करें और अगले पेज पर अपना रिजल्ट देखें।

इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को राज्य भर में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षा राज्भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी के नियमित अपडेट के लिए UPPRPB की वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- रेलवे में निकली RRB NTPC भर्ती में किस पद की सबसे ज्यादा सैलरी? 

NCERT की तीसरे क्लास की किताब पर हो रहे विवाद को लेकर बोले पूर्व सीएम कमलनाथ, कह दी ये बड़ी बात
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।