1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरौली में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरौली में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 06:38 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 06:38 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में बरौली विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Barauli Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Barauli Vidhan Sabha seat Image Source : TWITTER

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में बरौली विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बरौली विधानसभा सीट से रामपरवेश राय को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने रियाजुल हक पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार बरौली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रामपरवेश राय और राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी नेमतुल्लाह के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरौली सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी नेमतुल्लाह की जीत हुई थी। उन्हें 61,690 वोट मिले थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामपरवेश राय को करीब 500 मतों से हराया था जिन्हें 61,186 मत मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024