1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कांटी में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार निर्दलीय की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कांटी में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार निर्दलीय की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 10:01 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 10:01 am IST

 जेडीयू ने कांटी विधानसभा सीट से मोहम्मद जमाल को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने मो. इजरायल मंसूरी पर दांव खेला है।

Bihar vidhansabha chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कांटी में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार निर्दलीय की हुई थी जीत Image Source : FILE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में कांटी सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है।  जेडीयू ने कांटी विधानसभा सीट से मोहम्मद जमाल को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने मो. इजरायल मंसूरी पर दांव खेला है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांटी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार चौधरी की जीत हुई थी उन्हें 58,111  वोट मिले थे और उन्होंने HAMS प्रत्याशी अजीत कुमार को 9275 वोटों से हराया था। अजीतकुमार को कुल 48836 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024