1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: हथुआ में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: हथुआ में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 08:23 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में हथुआ विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Hathua Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Hathua Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में हथुआ विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने हथुआ विधानसभा सीट से रामसेवक सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने राजेश कुमार सिंह पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार हथुआ सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के रामसेवक सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह के बीच टक्कर थी। हथुआ विधानसभा सीट पर जेडीयू के रामसेवक सिंह की काफी मजबूत पकड़ देखने को मिलती है। 2010 के विधासनभा चुनाव में भी रामसेवक सिंह ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हथुआ सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी रामसेवक सिंह की जीत हुई थी। उन्हें 57,917 वोट मिले थे और उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह को करीब 23 हजार मतों से हराया था जिन्हें 34,933 मत मिले थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजेश कुमार सिंह को इस सीट पर 32959 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024