पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में मीनापुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड ने मीनापुर विधानसभा सीट से मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने राजीव कुमार पर दांव खेला है।
Related Stories
पिछली बार मीनापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अजय कुमार और आरजेडी प्रत्याशी राजीव कुमार के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मीनापुर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 80,790 वोट मिले थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय कुमार को करीब 24 हजार मतों से हराया था जिन्हें 56,850 मत मिले थे।