1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल 411 नामांकन खारिज, 3 वापस लिए गए

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल 411 नामांकन खारिज, 3 वापस लिए गए

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 01:50 pm IST

दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकनों में से गुरुवार तक 411 नामांकनों को खारिज कर दिया गया, जबकि तीन लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल 411 नामांकन खारिज, 3 वापस लिए गए- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल 411 नामांकन खारिज, 3 वापस लिए गए

नई दिल्ली: दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकनों में से गुरुवार तक 411 नामांकनों को खारिज कर दिया गया, जबकि तीन लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की गई थी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन दाखिल किए थे।

नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को 806 नामांकन दाखिल हुए। इनमें आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का नामांकन भी शामिल था।

इन नामांकनों में कवर उम्मीदवार (वैकल्पिक उम्मीदवार) भी शामिल रहे, कि अगर किसी कारणवश राजनीतिक पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो जाता है तो कवर उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है।

शुक्रवार यानी 24 फरवरी नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024