रांची: झारखंड की बरकट्ठा विधानसभा सीट पर 12 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 17 सीटों पर मतदान होगा उनमें बरकट्ठा सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यहां से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता जानकी प्रसाद यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के तत्कालीन विधायक अमित कुमार यादव को करारी शिकस्त दी।
Related Stories
इस बार देखना होगा कि बरकट्ठा विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ बरकट्ठा विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बरकट्ठा विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता जानकी प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 63336 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के अमित कुमार यादव को 55129 मत पड़े थे। इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से बीजेपी के चितरंजन यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी दिगंबर कुमार मिश्रा को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से बीजेपी के अमित कुमार यादव ने झारखंड विकास मोर्चा के जानकी प्रसाद यादव को हराया।